मेवाड़ राजनीति उदयपुर

बीजेपी युवा मोर्चा देहात की कार्यकारिणी घोषित,जितेंद्र और यंशवत महामंत्री बने

बीजेपी युवा मोर्चा देहात की कार्यकारिणी घोषित,जितेंद्र और यंशवत महामंत्री बने

उदयपुर. बीजेपी युवा मोर्चा देहात की कार्यकारिणी बुधवार को देर रात घोषित हो गई है। जिला अध्यक्ष ललित सिसोदिया ने अपनी कार्यकारिणी में 32 लोगों को शामिल किया है। जिसमें 4 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री,5 मंत्री,1 कोषाध्यक्ष,1 सह कोषाध्यक्ष, 1 कार्यालय मंत्री,1 सह कार्यालय मंत्री, 1 मीडिया प्रभारी, 1 सह मीडिया प्रभारी,1 आईटी संयोजक,1 सह आईटी संयोजक और 13 जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किए हैं। वहीं उदयपुर शहर युवा मोर्चा अभी तक अपनी कार्यकारिणी घोषित नहीं कर पाया हैं। शहर युवा मोर्चा कार्यकारिणी में पूर्व अध्यक्ष ​गजेन्द्र भंडारी का कितना दखल चलेगा, यह कार्यकारिणी घोषणा के बाद ही पता चलेगा।


उदयपुर देहात की जिला कार्यकारिणी
जिला उपाध्यक्ष नोजीराम पटेल,किशन मेघवाल, मुकुल मेहता,अनिल जारोली, जिला मंत्री यंशवत पुरोहित,जितेंद्र शक्तावत,जिला मंत्री अरविंद मीणा,पकंज पण्ड्या, उज्जवल जैन,सचिन खटीक, कमलेन्द्र सिंह देवड़ा,कोषाध्यक्ष रोनक जैन, सह कोषाध्यक्ष मोहित बंसल, कार्यालय मंत्री लोकेन्द्र सिंह चुण्डावत,सह कार्यालय मंत्री लालुराम पटेल, मीडिया प्रभारी मोहित आचार्य,सह मीडिया प्रभारी रोनक पोखरना , आईटी संयोजक जितेन्द्र जैन , सह आईटी संयोजक ललित सिंह राव , जिला कार्यकारिणी सदस्य विष्णु मेनारिया,रोनक कोठारी,शोभालाल जाट,राजेन्द्र खराड़ी,अंकित अग्रवाल,सुनिल जोशी,रविराज सिंह​,जीगर कलाल,मृत्युंजय, राहुल भट्ट, शैतान गरसिया, भुपेन्द्र सिंह मनोनीत हुए।

About Author

mewar politics

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *