चर्चा चुनाव की

आकोला के विपिन यादव को यूपी चुनाव में मिली बड़ी जिम्मेदारी,प्रियंका गांधी जता रही राजस्थान के युवा कांग्रेसियों पर भरोसा

उदयपुर. अखिल भारतीय कांग्रेस ​क​मेटी ने पांच राज्यों के आगमी विधानसभा चुनावों को लेकर सोशल मीडिया अभियान के लिए अपनी टीम की घोषणा की। जिसमें सदस्यों को पांच राज्यों में सोशल मीडिया प्रचार की जिम्मेदारी दी गई है। 2022 की शुरूआत में उत्तरप्रदेश, गोवा, ​उत्तराखंड, मणिपुर,पंजाब में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज जाएगा। विधानसभा सीटों के लिहाज से सबसे बड़े राज्य उत्तरप्रदेश की जिम्मेदारी विपिन यादव को दी गई। ​विपिन चित्तौड़गढ़ जिले के आकोला कस्बे के निवासी है। विपिन वर्तमान में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के राष्ट्रीय संयोजक है। जेएनयू से पढ़े विपिन एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव रह चुके हैं। इसके अलावा विपिन राजस्थान कांग्रेस के प्रवक्ता भी है।

प्रियंका गांधी जता रही राजस्थान के युवा कांग्रेसियों पर भरोसा
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के चुनाव अभियान का नेत्तव प्रियंका गांधी कर रही है। प्रियंका गांधी की टीम में राजस्थान के पूर्व विधायक धीरज गुर्जर लंबे समय से यूपी में काम कर रहे है। अब विपिन यादव को नई जिम्मेदारी का मिलना यह दर्शता है, कि प्रियंका गांधी राजस्थान के युवा कार्यकर्ताओं पर भरोसा जता रही है।

इन 13 पदाधिकारियों को मिली 5 राज्यों की जिम्मेदारी
उत्तरप्रदेश में रूचिरा चतवेदी इंजार्च, विपिन यादव को सहप्रभारी,
गोवा में ​हबीबा आमीन को इंजार्च, लावन्या बल्लाल और मनमोहन सिंह पाहुजा को संयोजक, उत्तराखंड में सरल पटेल को इंजार्च, पूर्वा शर्मा और पंकज खरबंदा को संयोजक, पंजाब में गौरव पांधी को इंजार्च, नितिन अग्रवाल और मनोज मेहता को संयोजक, मणिपुर में प्रणव को इंजार्च और ​विनय कुमार को संयोजक बनाया गया है।

About Author

mewar politics

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *