चर्चा चुनाव की विधानसभा चुनाव राजसमंद

डॉ. सीपी जोशी ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक

डॉ. सीपी जोशी ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक

नाथद्वारा. राज्य में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की तैयारी जोर पकड़ रही है। इसी कड़ी में नाथद्वारा विधानसभा प्रत्याशी डॉ. सीपी जोशी ने गुरुवार को नाथद्वारा में विभिन्न मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। जोशी ने कार्यकर्ताओं से बूथ मैनजमेंट और आईटी को लेकर विस्तृत चर्चा की। साथ ही कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत परिचय के साथ हर बूथ को लेकर मंथन किया। विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों के बारे में आम जन को जागरूक करने को लेकर विस्तृत विचार विमर्श हुआ।
बैठक में कार्यकर्ताओं को बाघेरी का नाका परियोजना से पीने के पानी की हल हुई समस्या को लेकर जनता के बीच जाने के निर्देश दिए गए। जोशी ने बैठक में कहा कि बीजेपी ने आधार कार्ड का विरोध किया था लेकिन आज उसी आधार कार्ड की बदौलत लोगों को डीबीटी के माध्यम से पैसा सीधे खातों में मिल रहा है। इसके अलावा कांग्रेस की सरकार ने मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजनाएं चालू की जिसमें पहले ₹80 प्रतिदिन मजदूरी मिला करती थी जो बढ़कर 265 रुपए हुई। यह कांग्रेस की दूरदर्शिता का परिणाम है।
ज्ञातव्य है कि 25 नवंबर को राजस्थान में विधानसभा के लिए मतदान होना है। ऐसे में कार्यकर्ताओं से लगातार संवाद और कार्यकर्ताओं के माध्यम से चुनाव प्रचार को गति देने का काम जोरों पर है। चुनाव में 1 महीने से भी काम का समय रह गया है और ऐसे में कार्यकर्ताओं का रोल काफी अहम है। इस बैठक को इसी श्रृंखला की कड़ी माना जा सकता है।

About Author

mewar politics

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *