चर्चा चुनाव की विधानसभा चुनाव

नीति बनाकर ही देश का निर्माण किया जा सकता है- डॉ. सीपी जोशी, नमाना और खमनोर में ली कार्यकर्ताओं की बैठक

नाथद्वारा. नाथद्वारा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. सीपी जोशी ने शुक्रवार को नमाना में कोठारिया मंडल और खमनोर में खमनोर मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। डॉ. जोशी कार्यकर्ताओं से लगातार संवाद कर रहे हैं।
डॉ. जोशी ने कहा कि नीति बनाकर ही देश का निर्माण किया जा सकता है। जोशी ने उदाहरण देकर बताया कि कांग्रेस की सरकार ने मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजनाएं चालू की, जिसमें पहले ₹80 प्रतिदिन मजदूरी मिला करती थी जो बढ़कर 265 रुपए हुई। जोशी ने आगे कहा कि जब मैं केद्र में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री था, तब हमने कानून बनाया कि हर साल अप्रैल में मंहगाई के अनुसार मजदूरी बढ़ेगी। डॉ. जोशी ने विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों के बारे में आम जन को जागरूक करने को लेकर विस्तृत विचार विमर्श किया। कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर गृहलक्ष्मी गांरटी योजना में परिवार की महिला मुखिया को साल में 10000 रूपए मिलेगें। साथ ही 1 करोड़ परिवार को 500 रुपए में सिलेण्डर मिलेगा। डॉ.जोशी ने बताया कि चिरंजीवी योजना में 25 लाख तक इलाज की सुविधा मिल रही है। इसके साथ ही 100 यूनिट फ्री बिजली सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा हैं।

About Author

mewar politics

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *